शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 422 अंक फिसला, निफ्टी (Nifty) 98 अंक लुढ़का

मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

पिछले बंद स्तर 38,492.95 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) नुकसान के साथ 38,427.15 पर खुला। हालाँकि कुछ ही मिनटों में यह न केवल हरे निशान में आ गया, बल्कि ऊपर की ओर 38,617.03 तक चला गया। लेकिन जल्दी ही सेंसेक्स लाल निशान में फिसल गया। उसके बाद दिन भर इसमें कमजोरी बनी रही। आखिरी घंटे में यह नीचे की ओर 37,884.41 तक लुढ़क गया और आखिरकार 421.82 अंकों या 1.10% की गिरावट के साथ 38,071.13 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 11 शेयरों में आज तेजी रही, जबकि 18 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। एक शेयर अंत में बिना किसी बदलाव के रहा।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 97.70 अंकों या 0.86% की कमजोरी के साथ 11,202.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 22 शेयर तेजी के साथ, जबकि 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो आज डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 6.28%, टाटा स्टील (Tata Steel) में 4.00% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 3.05% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.94%, महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 2.68% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.53% की कमजोरी रही। निफ्टी के शेयरों में से डॉ. रेड्डीज लैब और टीसीएस ने आज 52 हफ्तों का अपना नया स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!