शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 56 अंक चढ़ा, सेंसेक्स (Sensex) 142 अंक बढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 38,040.57 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 38,168.42 पर खुला और दिन भर यह हरे निशान में बना रहा। आज सेंसेक्स ऊपर की ओर 38,430.69 तक गया और आखिरकार 141.51 अंकों या 0.37% की बढ़त के साथ 38,182.08 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 18 शेयर मजबूती के साथ, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पिछले बंद स्तर 11,214.05 के मुकाबले आज 56.10 अंकों या 0.50% की तेजी के साथ 11,270.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 32 शेयर बढ़त, जबकि 18 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में सिप्ला (Cipla) में 9.48% की तेजी रही और इसने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया। महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 4.90% की बढ़त देखी गयी और यह भी आज ही 52 हफ्तों के नये उच्चतम स्तर तक पहुँचा। आज लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 4.84% और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 3.57% की मजबूती रही। दूसरी ओर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 2.19% की गिरावट देखी गयी। निफ्टी के शेयरों में से डॉ. रेड्डीज लैब ने भी आज अपना 52 हफ्तों का शिखर छू लिया। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!