शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में आज भी रही गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 59 अंक लुढ़का

गुरुवार को आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

अपने पिछले बंद स्तर 38,369.63 के मुकाबले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 38,456.64 पर खुला। शुरुआत के लगभग ढाई घंटों तक बाजार में लगभग इतनी ही बढ़त कायम रही। लेकिन इसके बाद अचानक सेंसेक्स लाल निशान में आ गया। इस दौरान यह नीचे की ओर 38,215.05 तक फिसला और आखिरकार 59.14 अंकों या 0.15% की कमजोरी के साथ 38,310.49 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 13 शेयरों में बढ़ोतरी रही, जबकि 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 11,308.40 के मुकाबले आज 7.95 अंकों या 0.07% की कमजोरी के साथ 11,300.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 26 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 23 शेयरों को नुकसान के साथ बंद होना पड़ा। एक शेयर का भाव पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रहा। निफ्टी के शेयरों में टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 4.59%, लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 4.39% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 4.21% की बढ़त रही। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 2.10% की गिरावट देखी गयी। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!