शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 86 अंक फिसला, नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने मिला-जुला प्रदर्शन किया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 27,931.02 के मुकाबले सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 27,970.05 पर खुला। आखिरकार यह 86.11 अंकों या 0.31% की कमजोरी के साथ 27,844.91 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने पिछले बंद स्तर 11,019.30 के मुकाबले सोमवार को 11,083.20 पर खुला और ऊपर की ओर 11,144.53 के उच्चतम स्तर तक चला गया। आखिरकार यह 110.42 अंकों या 1.00% की मजबूती के साथ 11,129.73 पर रहा। बंद भाव के लिहाज से नैस्डैक कंपोजिट के लिए यह नया रिकॉर्ड स्तर है। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,372.85 की तुलना में सोमवार को 9.14 अंकों या 0.27% की बढ़ोतरी के साथ 3,381.99 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!