शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

भारतीय बाजार में सोमवार से जारी तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

अपने मंगलवार के बंद स्तर 38,528.32 के मुकाबले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 38,727.89 पर खुला। कल दिन भर इसमें बढ़त का रुख बना रहा। सेंसेक्स आखिरकार 86.47 अंकों या 0.22% की बढ़ोतरी के साथ 38,614.79 पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स के 14 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 16 शेयरों में कमजोरी रही।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) बुधवार को 23.05 अंकों या 0.20% की मजबूती के साथ 11,408.40 पर बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी के 28 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 22 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 14.06%, गेल (GAIL) में 5.00% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 2.24% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 1.20% और ओएनजीसी (ONGC) में 1.18% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख