शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 95 अंक चढ़ा, सेंसेक्स (Sensex) 364 अंक बढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

अपने शुक्रवार के बंद स्तर 38,434.72 के मुकाबले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) तेजी के साथ 38,566.96 पर खुला। कल दिन भर सेंसेक्स हरे निशान में बना रहा और आखिरकार 364.36 अंकों या 0.95% की मजबूती के साथ 38,799.08 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 14 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गयी।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) सोमवार को 94.85 अंकों या 0.83% की बढ़त के साथ 11,466.45 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी के 28 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 4.76%, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 3.49% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 3.33% की बढ़ोतरी देखी गयी। दूसरी ओर पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.01% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 1.18% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख