शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए एसऐंडपी 500 (S&P 500) और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में बढ़त देखी गयी और ये नये उच्चतम स्तरों पर बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 27,930.33 के मुकाबले सोमवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ 28,077.58 पर खुला। आखिरकार यह 378.13 अंकों या 1.35% की तेजी के साथ 28,308.46 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार को 67.92 अंकों या 0.60% की बढ़ोतरी के साथ 11,379.72 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया उच्चतम स्तर है। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार को 34.12 अंकों या 1.00% की मजबूती के साथ 3,431.28 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!