शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) ने सोमवार के दिन के कारोबार में 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

हालाँकि यह ऊपरी स्तरों पर सँभल नहीं सका और पिछले बंद स्तर 27,665.64 के मुकाबले कल 327.69 अंकों या 1.18% की मजबूती के साथ 27,993.33 पर बंद हुआ। डॉव जोंस कल दिन भर हरे निशान में ही रहा।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के बंद स्तर 10,853.54 की तुलना में सोमवार को 203.11 अंकों या 1.87% की बढ़ोतरी के साथ 11,056.65 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह कल के कारोबार में ऊपर की ओर 11,118.29 तक उछल गया था।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार को 42.57 अंकों या 1.27% की मजबूती के साथ 3,383.54 पर रहा। शुक्रवार को यह 3,340.97 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!