शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को भी जारी रही अमेरिकी शेयर बाजार की तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार को भी 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार नहीं कर सका।

डॉव जोंस पिछले बंद स्तर 27,993.33 के मुकाबले मजबूती के साथ 28,139.76 पर खुला, लेकिन ऊपरी स्तरों पर ठहर नहीं सका। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद यह महज 2.27 अंकों या 0.01% की बढ़ोतरी के साथ 27,995.60 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 11,056.65 की तुलना में मंगलवार को 133.67 अंकों या 1.21% की मजबूती के साथ 11,190.32 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह कल के कारोबार में ऊपर की ओर 11,244.46 तक पहुँच गया था।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार को 17.66 अंकों या 0.52% की तेजी के साथ 3,401.20 पर रहा। सोमवार को यह 3,383.54 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!