शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

बुधवार की सुबह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 39,044.35 के मुकाबले बढ़त के साथ 39,161.01 पर खुला। कुछ मिनटों के कारोबार को अपवाद मान लें, तो बुधवार को दिन भर सेंसेक्स में मजबूती बरकरार रहा। सेंसेक्स बुधवार के कारोबार के आखिरी घंटे में ऊपर की ओर 39,359.51 तक चला गया और आखिरकार 258.50 अंकों या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 39,302.85 पर बंद हुआ।
बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी रही। बुधवार को इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 1.80%, एनटीपीसी (NTPC) में 1.43% और एसबीआई (SBI) में 0.95% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 4.24%, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 3.28% और सन फार्मा (Sun Pharma) में 2.50% की बढ़त देखी गयी।
बुधवार को बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) सूचकांक में 0.21% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) सूचकांक में 0.44% की मजबूती दर्ज की गयी।
क्षेत्रों की बात करें तो बुधवार के कारोबार में बीएसई रियल्टी (BSE Realty) सूचकांक में 2.37%, बीएसई हेल्थकेयर (BSE Healthcare) सूचकांक में 1.58% और बीएसई ऑटो (BSE Auto) सूचकांक में 1.49% की बढ़त रही। दूसरी ओर बीएसई टेलीकॉम (BSE Telecom) सूचकांक में 0.90% की कमजोरी दर्ज की गयी।
एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) बुधवार को 82.75 अंकों या 0.72% की बढ़ोतरी के साथ 11,604.55 पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 11,521.80 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!