शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का सिलसिला जारी रहा।

शुक्रवार को सेंसेक्स 134.03 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 38,845.82 पर बंद हुआ।
कल सेंसेक्स के 16 शेयरों में मजबूती, जबकि 14 शेयरों में कमजोरी रही। शुक्रवार को भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 3.73% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 2.39% की गिरावट देखी गयी। कल बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) सूचकांक में 0.26% की तेजी रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) सूचकांक में 0.33% की कमजोरी दर्ज की गयी।
एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) शुक्रवार को 11.15 अंकों या 0.10% के नुकसान के साथ 11,504.95 पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 11,516.10 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!