शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को भी अमेरिकी बाजार में रही कमजोरी

अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट का सिलसिला कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी जारी रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) कल 509.72 अंकों या 1.84% की कमजोरी के साथ 27,147.70 पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा जब डॉव जोंस में नुकसान दर्ज किया गया।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार को 14.48 अंकों या 0.13% की गिरावट के साथ 10,778.80 पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 10,793.28 पर बंद हुआ था। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 38.41 अंकों या 1.16% की कमजोरी के साथ 3,281.06 पर रहा। शुक्रवार को एसऐंडपी 500 सूचकांक 3,319.47 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!