शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज दर्ज की तेजी

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में छह दिनों से चली आ रही कमजोरी का सिलसिला आखिरकार आज थम गया।

शुक्रवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अपने गुरुवार के बंद स्तर 36,553.60 के मुकाबले मजबूती के साथ 36,991.89 पर खुला। आज दिन भर इसमें बढ़ोतरी का रुझान बना रहा। दोपहर के बाद सेंसेक्स ऊपर की ओर 37,471.71 तक पहुँच गया और आखिरकार 835.06 अंकों या 2.28% की तेजी के साथ 37,388.66 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार की आज की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में बंद हुए। आज बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 6.85%, एचसीएल टेक (HCL Tech) में 5.01%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 4.98% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 4.97% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) शुक्रवार के कारोबार में 244.70 अंकों या 2.26% की मजबूती के साथ 11,050.25 पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 10,805.55 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख