शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती, डॉव जोंस (Dow Jones) 27,000 के ऊपर हुआ बंद

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार को 358.56 अंकों या 1.34% की बढ़ोतरी के साथ 27,173.96 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी इसमें बढ़त दर्ज की गयी थी।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार को 241.26 अंकों या 2.26% की मजबूती के साथ 10,913.56 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 51.87 अंकों या 1.60% की तेजी के साथ 3,298.46 पर रहा। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!