शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में रही मजबूती

शुक्रवार की तेजी के बाद आज सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में बढ़त का रुझान दिखा।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अपने शुक्रवार के बंद स्तर 37,388.66 के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 37,756.25 पर खुला। आज दिन भर इसमें मजबूती का रुझान बना रहा और यह ऊपर की ओर 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला गया। हालाँकि यह ऊपरी स्तरों पर टिक न सका और आखिरकार 592.97 अंकों या 1.59% की तेजी के साथ 37,981.63 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि इसके तीन शेयरों में कमजोरी रही। आज इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 7.85%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 6.29%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 5.83% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 4.51% की मजबूती दर्ज की गयी।
एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज सोमवार के कारोबार में 177.30 अंकों या 1.6% की तेजी के साथ 11,227.55 पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 11,050.25 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख