शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिनों की तेजी के बाद ठिठके भारतीय शेयर बाजार

शुक्रवार और सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार को 8.41 अंकों या 0.02% की हल्की कमजोरी के साथ 37,973.22 पर बंद हुआ। सोमवार को यह 37,981.63 पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सेंसेक्स के 10 शेयर बढ़त के साथ, जबकि इसके 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जहाँ अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 3.47% की मजबूती दर्ज की गयी, वहीं ओएनजीसी (ONGC) में 3.82% की कमजोरी देखी गयी।
एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) मंगलवार के कारोबार में 5.15 अंकों या 0.05% के मामूली नुकसान के साथ 11,222.40 पर बंद हुआ। निफ्टी के 18 शेयरों में मजबूती, जबकि 32 शेयरों में कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख