शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को भारतीय बाजार में दिखी मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) 629 अंक उछला

लगातार दो दिनों तक लगभग सपाट तरीके से बंद होने के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों ने शानदार बढ़त दर्ज की।

आज के कारोबार में निफ्टी (Nifty) 169.40 अंकों या 1.51% की तेजी के साथ 11,416.95 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 39 शेयरों में मजबूती, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी रही।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज के कारोबार में 629.12 अंकों या 1.65% की बढ़त के साथ 38,697.05 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 25 शेयर तेजी के साथ, जबकि केवल पाँच शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 12.41%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 5.09% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 4.44% की बढ़त देखी गयी। दूसरी ओर आईटीसी (ITC) में 0.52% की गिरावट दर्ज की गयी।
आज गुरुवार को बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) सूचकांक में 0.73% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) सूचकांक में 0.69% की मजबूती रही। क्षेत्रों की ओर नजर डालें तो आज के कारोबार में बीएसई बैंकेक्स (BSE Bankex) सूचकांक में 3.73% और बीएसई टेलीकॉम (BSE Telecom) सूचकांक में 2.02% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर बीएसई एनर्जी (BSE Energy) सूचकांक में 0.31% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख