शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 134 अंक फिसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को कोरोना संक्रमण होने की खबरों के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी रही।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के बंद स्तर 27,816.90 के मुकाबले शुक्रवार को 27,536.39 पर खुला। कल के कारोबार में यह नीचे की ओर 27,382.94 तक लुढ़क गया था और आखिरकार 134.09 अंकों या 0.48% की कमजोरी के साथ 27,682.81 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को इसमें तेजी दर्ज की गयी थी।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार को 251.49 अंकों या 2.22% के नुकसान के साथ 11,075.02 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल के कारोबार में 32.36 अंकों या 0.96% की गिरावट के साथ 3,348.44 पर रहा। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!