शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 531 अंकों की मजबूती के साथ 28,000 के ऊपर हुआ बंद

मंगलवार की कमजोरी के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का रुझान देखा गया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के बंद स्तर 27,772.76 के मुकाबले बुधवार को 27,971.36 पर खुला। कल दिन भर यह हरे निशान में रहा और आखिरकार 530.70 अंकों या 1.91% की बढ़त के साथ 28,303.46 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को इसमें गिरावट दर्ज की गयी थी।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार को 210.00 अंकों या 1.88% की बढ़ोतरी के साथ 11,364.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल के कारोबार में 58.50 अंकों या 1.74% की मजबूती के साथ 3,419.45 पर रहा। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!