शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 304 अंक चढ़ कर 40,000 के ऊपर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार छठें दिन मजबूती का सिलसिला जारी रहा।

आज एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) 95.75 अंकों या 0.82% की बढ़ोतरी के साथ 11,834.60 पर बंद हुआ। निफ्टी के 28 शेयरों में आज मजबूती रही, जबकि 22 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 39,878.95 के मुकाबले आज गुरुवार को 40,204.32 पर खुला और दिन भर हरे निशान में रहा। आज सेंसेक्स ऊपर की ओर 40,468.88 तक गया और आखिरकार 303.72 अंकों या 0.76% की बढ़त के साथ 40,182.67 पर बंद हुआ। आज गुरुवार को सेंसेक्स के 16 शेयर बढ़त, जबकि 14 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में टीसीएस (TCS) में 3.19%, अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 3.18% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.63% की मजबूती रही। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में 2.84% की गिरावट दर्ज की गयी।
गुरुवार को बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) सूचकांक में 0.29% की बढ़त देखी गयी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) सूचकांक में 0.26% की कमजोरी रही। क्षेत्रों की ओर नजर डालें तो आज के कारोबार में बीएसई आईटी (BSE IT) सूचकांक में 2.99% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2020)

Comments  

Punit
# Punit 2020-10-08 20:01
Hii

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!