शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार सातवें दिन भारतीय शेयर बाजार में जारी रही तेजी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे।

शुक्रवार को एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) 79.60 अंकों या 0.67% की मजबूती के साथ 11,914.20 पर बंद हुआ। कल निफ्टी के 24 शेयरों में तेजी, जबकि 26 शेयरों में गिरावट देखी गयी।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के अपने बंद स्तर 40,182.67 के मुकाबले शुक्रवार को 40,226.25 पर खुला। हालाँकि यह सुबह के कारोबार में कुछ देर के लिए लाल निशान में जरूर गया, लेकिन जल्द ही हरे निशान में लौट आया। कल सेंसेक्स ऊपर की ओर 40,585.36 तक गया और आखिरकार 326.82 अंकों या 0.81% की बढ़ोतरी के साथ 40,509.49 पर बंद हुआ। इस तरह शुक्रवार का कारोबारी सत्र लगातार सातवाँ ऐसा दिन रहा जब इसमें मजबूती दर्ज की गयी। इन सात दिनों में सेंसेक्स 2,536.27 अंकों की बढ़त हासिल कर चुका है। याद रहे कि 29 सितंबर को यह 37,973.22 पर बंद हुआ था और उसके बाद से इसमें तेजी जारी है।
शुक्रवार को सेंसेक्स के 15 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 3.64%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 3.64% और एसबीआई (SBI) में 3.52% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 2.08% की कमजोरी देखी गयी।
भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी के विपरीत छोटे-मँझोले सूचकांकों में शुक्रवार को गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) सूचकांक में 0.42% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) सूचकांक में 0.29% की कमजोरी दर्ज की गयी। क्षेत्रों की ओर नजर डालें तो शुक्रवार के कारोबार में बीएसई बैंकेक्स (BSE Bankex) सूचकांक में 2.64% की बढ़ोतरी रही। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख