शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 161 अंकों की बढ़त के साथ 28,587 पर बंद

राहत पैकेज की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अमेरिकी बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में मजबूती दर्ज की गयी।

डॉव जोंस गुरुवार के बंद स्तर 28,425.51 के मुकाबले शुक्रवार को बढ़त के साथ 28,533.61 पर खुला। कल दिन भर यह हरे निशान में रहा और आखिरकार 161.39 अंकों या 0.57% की बढ़ोतरी के साथ 28,586.90 पर बंद हुआ। इस तरह यह अब लगातार तीन दिनों से मजबूती के साथ बंद हो रहा है। इस दौरान इसमें 814.14 अंकों की बढ़त आ चुकी है। छह अक्टूबर यानि बुधवार को यह 27,772.76 पर बंद हुआ था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार को 158.96 अंकों या 1.39% की तेजी के साथ 11,579.94 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को यह 11,364.60 पर बंद हुआ था। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के कारोबार में 30.30 अंकों या 0.88% की बढ़त के साथ 3,477.13 पर रहा। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!