शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चार दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को फिसले अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिका में स्टिमुलस की अनिश्चितताओं के बीच मंगलवार को अमेरिकी बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में गिरावट दर्ज की गयी।

डॉव जोंस सोमवार के बंद स्तर 28,837.52 के मुकाबले मंगलवार को कमजोरी के साथ 28,764.95 पर खुला। कल दिन भर डॉव जोंस में कमजोरी बनी रही और आखिरकार यह 157.71 अंकों या 0.55% की गिरावट के साथ 28,679.81 पर बंद हुआ। इस तरह लगातार चार दिनों की बढ़ोतरी के बाद इसमें कमजोरी दर्ज की गयी।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार को 12.36 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 11,863.90 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के कारोबार में 22.29 अंकों या 0.63% की कमजोरी के साथ 3,511.93 पर रहा। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2020)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!