शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी

लगातार पाँच दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार के दिग्गज सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गयी।

नैस्डैक कंपोजिट कल 37.61 अंकों या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 11,516.49 पर रहा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में भी बढ़ोतरी देखी गयी। डॉव जोंस मंगलवार को 113.37 अंकों या 0.40% की तेजी के साथ 28,308.79 पर बंद हुआ। सोमवार को यह 28,195.42 पर बंद हुआ था। एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के कारोबार में 16.20 अंकों या 0.47% की बढ़ोतरी के साथ 3,443.12 पर रहा। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!