शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 163 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 41 अंक बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) मंगलवार के बंद स्तर 11,896.80 के मुकाबले बुधवार को 40.85 अंकों या 0.34% की मजबूती के साथ 11,937.65 पर बंद हुआ। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 40,544.37 के मुकाबले बुधवार को 162.94 अंकों या 0.40% की बढ़ोतरी के साथ 40,707.31 पर बंद हुआ। इस तरह बुधवार लगातार चौथा ऐसा दिन रहा, जब भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!