शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस (Dow Jones) 650 अंक फिसला

अमेरिका में निकट भविष्य में स्टिमुलस पैकेज न आने की आशंकाओं के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा गया।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में कल दिन भर कमजोरी बनी रही। कल यह 189.34 अंकों या 1.64% के नुकसान के साथ 11,358.94 पर रहा। हालाँकि दिन के कारोबार में यह नीचे की ओर 11,221.06 तक फिसल गया था। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 28,335.57 के मुकाबले सोमवार को 27,370.16 तक लुढ़क गया। हालाँकि निचले स्तरों से कुछ सँभल जाने के कारण डॉव जोंस की गिरावट कुछ थमी और आखिरकार यह 650.19 अंकों या 2.29% की कमजोरी के साथ 27,685.38 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी कल दिन कमजोरी का रुख रहा। कल के कारोबार में यह 64.42 अंकों या 1.86% की गिरावट के साथ 3,400.97 पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 3,364.86 तक लुढ़क गया था। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!