शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 72 अंक बढ़ा, डॉव जोंस (Dow Jones) 222 अंक लुढ़का

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मिला-जुला रुझान देखा गया।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल 72.41 अंकों या 0.64% की बढ़त के साथ 11,431.35 पर रहा। कल दिन भर यह हरे निशान में रहा और ऊपर की ओर 11,465.06 तक चला गया था। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 27,685.38 के मुकाबले मंगलवार को 222.19 अंक या 0.80% गिर कर 27,463.19 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल के कारोबार में 10.29 अंकों या 0.30% की कमजोरी के साथ 3,390.68 पर रहा। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!