शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 28,000 के ऊपर हुआ बंद

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की अनिश्चितता के बावजूद गुरुवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का सिलसिला जारी रहा।

तीन नवंबर को हुए चुनाव के बाद से अभी तक वोटों की गिनती जारी है और अभी भी यह तय नहीं हो सका है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) और जो बाइडेन (Joe Biden) में से कौन राष्ट्रपति बनने वाला है। दूसरी ओर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने अपने बयान में कहा कि देश में आर्थिक गतिविधियाँ पहले से बेहतर हो रही हैं, लेकिन अभी भी ये कोविड-19 के पहले के स्तरों से काफी नीचे हैं। फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अधिक फिस्कल एक्शन की जरूरत है।
इन सब बातों के बीच नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में कल दिन भर तेजी का रुझान बना रहा और आखिरकार यह 300.15 अंकों या 2.59% की बढ़ोतरी के साथ 11,890.93 पर रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 27,847.66 के मुकाबले गुरुवार को तेजी के साथ 28,083.37 पर खुला और ऊपर की ओर 28,495.05 तक गया। गुरुवार के कारोबार के अंततः में यह 542.52 अंक या 1.95% की बढ़ोतरी के साथ 28,390.18 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार को दिन भर हरे निशान में रहा और कल के कारोबार में आखिर में यह 67.01 अंक या 1.95% बढ़ कर 3,510.45 पर रहा। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!