शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 23 अंक गिरा, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 233 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मिले-जुले रुझान के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार के कारोबार में 23.29 अंकों या 0.08% की गिरावट के साथ 29,397.63 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले कल दिन के कारोबार मे यह नीचे की ओर 29,281.22 तक फिसल गया था। मंगलवार को यह 29,420.92 पर बंद हुआ था।
लेकिन नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) की चाल बुधवार को डॉव जोंस की चाल के विपरीत रही। कल बुधवार को नैस्डैक कंपोजिट 232.58 अंकों या 2.01% की बढ़ोतरी के साथ 11,786.43 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के कारोबार में 27.13 अंक या 0.77% बढ़ कर 3,572.66 पर रहा। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!