शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 317 अंक लुढ़का, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 77 अंक फिसला

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के कारोबार में 317.46 अंकों या 1.08% के नुकसान के साथ 29,080.17 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले कल दिन के कारोबार मे यह नीचे की ओर 28,902.13 तक फिसल गया था। बुधवार को यह 29,397.63 पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार को 76.84 अंकों या 0.65% की गिरावट के साथ 11,709.59 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के कारोबार में 35.65 अंक या 1.00% गिर कर 3,537.01 पर रहा। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!