शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त

कमजोर शुरुआत के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

निफ्टी (Nifty) गुरुवार के बंद स्तर 12,690.80 के मुकाबले आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 12,659.70 पर खुला। हालाँकि शुरुआत के लगभग सवा घंटे के बाद यह हरे निशान में आ गया। इसके बाद दिन भर यह हरे और लाल निशान के बीच ऊपर नीचे होता रहा और आखिरकार 29.15 अंकों या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 12,719.95 पर बंद हुआ। दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज के कारोबार के अंत में 85.81 अंकों या 0.20% की मजबूती के साथ 43,443.00 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को सेंसेक्स के 17 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। आज सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 3.32% और टाटा स्टील (Tata Steel) में 2.82% की बढ़ोतरी देखी गयी। दूसरी ओर लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 2.04%, एचडीएफसी (HDFC) में 1.04% और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 0.94% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!