शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) 282 अंकों की तेजी के साथ बंद

गुरुवार की गिरावट के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 43,599.96 के मुकाबले आज मजबूती के साथ 43,732.14 पर खुला। लेकिन दोपहर से पहले ही यह लाल निशान में चला गया। हालाँकि दोपहर बाद निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण यह ऊपर की ओर 44,013.02 तक चला गया। आज आखिरकार सेंसेक्स 282.29 अंकों या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 43,882.25 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 23 शेयरों में मजबूती देखी गयी, लेकिन इसके सात शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 9.13%, टाइटन कंपनी (Titan Company) में 5.61% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.05% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.72% और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 0.94% की गिरावट रही।
गुरुवार के बंद स्तर 12,771.70 के मुकाबले आज निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 87.35 अंकों या 0.68% की बढ़ोतरी के साथ 12,859.05 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में रहे और 16 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!