शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार

गुरुवार की तेजी के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर से लॉकडाउन लगने की आशंकाओं के कारण डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के बंद स्तर 29,483.23 के मुकाबले शुक्रवार को नुकसान के साथ 29,437.57 पर खुला। कल के कारोबार में दिन भर यह लाल निशान में रहा और आखिरकार 219.75 अंकों या 0.75% की गिरावट के साथ 29,263.48 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को इसमें कमजोरी रही थी, जबकि गुरुवार को डॉव जोंस हरे निशान में बंद हुआ था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 11,904.71 के मुकाबले शुक्रवार को 49.74 अंकों या 0.42% की गिरावट के साथ 11,854.97 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह कल दिन के कारोबार में ऊपर की ओर 11,935.47 तक गया था। एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार को दिन भर लाल निशान में रहा। गुरुवार के बंद स्तर 3,581.87 के मुकाबले यह शुक्रवार के कारोबार में 24.33 अंक या 0.68% गिर कर 3,557.54 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!