शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में दर्ज की गयी मजबूती

शुक्रवार की गिरावट के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में तेजी का रुझान रहा।

कोरोना के लिए बन रही वैक्सीनों की कामयाबी के बीच डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के बंद स्तर 29,263.48 के मुकाबले सोमवार को बढ़ोतरी के साथ 29,332.82 पर खुला। सोमवार के कारोबार में दिन भर यह हरे निशान में बना रहा और आखिरकार 327.79 अंकों या 1.12% की बढ़ोतरी के साथ 29,591.27 पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को डॉव जोंस कमजोरी के साथ बंद हुआ था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के बंद स्तर 11,854.97 के मुकाबले सोमवार को 25.66 अंकों या 0.22% की मजबूती के साथ 11,880.63 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह सोमवार के दिन के कारोबार में ऊपर की ओर 11,949.33 तक गया था। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार को 20.05 अंक या 0.56% चढ़ कर 3,577.59 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!