शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवंबर में डॉव जोंस (Dow Jones) में 11.84% की मजबूती

ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की वजह से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी का रुख रहा।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के बंद स्तर 12,205.80 के मुकाबले सोमवार को 7.11 अंकों या 0.06% की कमजोरी के साथ 12,198.74 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह सोमवार के दिन के कारोबार में ऊपर की ओर 12,244.65 तक गया था। यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के बंद स्तर 29,910.37 के मुकाबले सोमवार को मामूली कमजोरी के साथ 29,854.51 पर खुला। सोमवार के कारोबार में दिन भर यह लाल निशान में बना रहा और नीचे की ओर 29,463.64 तक गया। आखिरकार डॉव जोंस 271.73 अंकों या 0.91% की गिरावट के साथ 29,638.64 पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को डॉव जोंस बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ था। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार को 16.72 अंक या 0.46% फिसल कर 3,621.63 पर बंद हुआ।
भले ही नवंबर के आखिरी दिन अमेरिकी बाजार में कमजोरी दिखी हो, लेकिन कुल मिला कर नवंबर महीने अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों के लिए बेहद शानदार रहा। नवंबर में डॉव जोंस में 11.84% की मजबूती दर्ज की गयी। इस लिहाज से जनवरी 1987 के बाद से यह डॉव जोंस के लिए यह सबसे बेहतरीन महीना रहा है। नैस्डैक कंपोजिट में इस दौरान 11.8% की बढ़ोतरी रही, जबकि एसऐंडपी 500 में नवंबर महीने में 10.75% की तेजी देखी गयी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख