शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण सपाट बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

मंगलवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बुधवार को सपाट बंद हुए।

आज के कारोबार के आखिरी डेढ़ घंटों में निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण सेंसेक्स केवल 37.40 अंकों या 0.08% की कमजोरी के साथ 44,618.04 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स (Sensex) के 22 शेयरों में मजबूती, जबकि आठ शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों में ओएनजीसी (ONGC) में 4.11%, एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.88% और टाइटन कंपनी (Titan Company) में 3.48% की बढ़त देखी गयी। दूसरी ओर कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 3.28% और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 1.86% की कमजोरी दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 13,109.05 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 4.70 अंकों या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 13,113.75 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!