शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए अमेरिकी बाजार के दिग्गज सूचकांक

अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में तेजी का रुझान लगातार चौथे दिन जारी रहा।

डॉव जोंस गुरुवार के बंद स्तर 29,969.52 के मुकाबले शुक्रवार को बढ़त के साथ 29,989.56 पर खुला। आखिरकार डॉव जोंस 248.74 अंकों या 0.83% की मजबूती के साथ 30,218.26 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह डॉव जोंस का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 12,377.18 के मुकाबले शुक्रवार को 87.05 अंकों या 0.70% की बढ़ोतरी के साथ 12,464.23 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। शुक्रवार को एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.40 अंक या 0.88% चढ़ कर 3,699.12 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!