शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ऊपर की ओर 45,458.92 तक उछल गया।

इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार के अंत में यह 347.42 अंकों या 0.77% की मजबूती के साथ 45,426.97 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह सेंसेक्स का अब तक का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए, जबकि 11 शेयर लाल निशान में रहे। आज हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 3.09%, भारती एयरटेल में 3.05% और एचडीएफसी (HDFC) में 2.54% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.49% की कमजोरी रही।
अपने पिछले बंद स्तर 13,258.55 के मुकाबले निफ्टी (Nifty) आज 97.20 अंकों या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 13,355.75 पर बंद हुआ। इससे पहले यह आज ऊपर की ओर 13,366.65 तक चला गया था। इस तरह सेंसेक्स की ही तर्ज पर निफ्टी ने भी आज इन्ट्रा-डे और बंद भाव- दोनों लिहाज से नये सर्वकालिक स्तर बना डाले। आज निफ्टी के 31 शेयरों में तेजी और 19 शेयरों में गिरावट रही। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!