शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 46,000 के ऊपर हुआ बंद

तेजी के रथ पर सवार बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज लगातार पाँचवें दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा।

आज बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 46,164.10 तक चला गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। दोपहर बाद तेजी बढ़ने की बदौलत आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 494.99 अंकों या 1.09% की बढ़ोतरी के साथ 46,103.50 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह सेंसेक्स का अब तक का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। दरअसल ऐसा पहली बार है कि बीएसई सेंसेक्स 46,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ है। इससे पहले चार दिसंबर 2020 को सेंसेक्स पहली बार 45,000 के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा था।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़ोतरी के साथ, जबकि नौ शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.37%, कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 2.67% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.19% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 1.29% की गिरावट देखी गयी।
आज बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.49% की तेजी रही।
दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) आज के कारोबार में ऊपर की ओर 13,548.90 तक चला गया। निफ्टी का यह इन्ट्रा-डे के लिहाज से सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। अपने मंगलवार के बंद स्तर 13,392.95 के मुकाबले निफ्टी आज 136.15 अंकों या 1.02% की मजबूती के साथ 13,529.10 पर बंद हुआ। इस तरह निफ्टी ने भी बंद भाव के लिहाज से नया सर्वकालिक स्तर छू लिया। आज निफ्टी के 33 शेयरों में बढ़ोतरी और 16 शेयरों में कमजोरी रही। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित तौर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!