शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद फिसले अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांक

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ।

डॉव जोंस मंगलवार के बंद स्तर 30,173.88 के मुकाबले बुधवार को बढ़त के साथ 30,229.81 पर खुला। आखिरकार डॉव जोंस 105.07 अंकों या 0.35% की गिरावट के साथ 30,068.81 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 30,319.70 तक उछल गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है, लेकिन इन स्तरों पर टिक नहीं पाया।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 12,582.77 के मुकाबले बुधवार को 243.82 अंकों या 1.94% की कमजोरी के साथ 12,338.95 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 12,607.14 तक चला गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। लेकिन यह इन स्तरों को सँभाल नहीं सका। बुधवार को एसऐंडपी 500 (S&P 500) 29.43 अंक या 0.79% फिसल कर 3,672.82 पर बंद हुआ। लेकिन इससे पहले यह ऊपर की ओर 3,712.39 तक उछल गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!