शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 47 अंक चढ़ा, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों ने मिला-जुला रुझान दिखाया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के बंद स्तर 29,999.26 के मुकाबले शुक्रवार को गिरावट के साथ 29,988.21 पर खुला। कल डॉव जोंस ऊपर की ओर 30,071.13 तक गया और आखिरकार 47.11 अंकों या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 30,046.37 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 12,405.81 के मुकाबले शुक्रवार को 27.94 अंकों या 0.23% की गिरावट के साथ 12,377.87 पर बंद हुआ। शुक्रवार को एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.64 अंकों या 0.13% गिर कर 3,663.46 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी यह कमजोरी दिखाने के बाद 3,668.10 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!