शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर हुआ बंद

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार को ऊपर की ओर 12,840.57 तक चला गया, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। कल के कारोबार के आखिर में यह 65.40 अंकों या 0.51% की बढ़ोतरी के साथ 12,807.92 पर बंद हुआ। यह बंद भाव के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 7.66 अंक या 0.21% गिर कर 3,687.26 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 30,216.45 के मुकाबले मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) कमजोरी के साथ 30,200.20 पर खुला। कल के कारोबार में यह नीचे की ओर 29,992.89 तक गया और आखिरकार 200.94 अंकों या 0.67% की गिरावट के साथ 30,015.51 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!