शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में रहा मिला-जुला रुख

मंगलवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद बुधवार को भी नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने इन्ट्रा-डे के लिहाज से नया शिखर छू लिया।

बुधवार के कारोबार में यह ऊपर की ओर 12,841.92 तक गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि आखिरी घंटों में आयी कमजोरी के कारण यह 36.80 अंकों या 0.29% की गिरावट के साथ 12,771.11 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 2.75 अंक या 0.07% चढ़ कर 3,690.01 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 30,015.51 के मुकाबले बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) हल्की बढ़ोतरी के साथ 30,046.73 पर खुला। कल के कारोबार में यह ऊपर की ओर 30,292.53 तक गया और आखिरकार 114.32 अंकों या 0.38% की तेजी के साथ 30,129.83 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!