शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार के दिग्गज सूचकांक नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में मजबूती का रुझान बरकरार रहा।

अपने पिछले बंद स्तर 46,973.54 के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार को बढ़त के साथ 47,153.59 पर खुला। सोमवार को दिन भर सेंसेक्स हरे निशान में बना रहा और यह ऊपर की ओर 47,406.72 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। कारोबार के आखिर में यह 380.21 अंकों या 0.81% की बढ़ोतरी के साथ 47,353.75 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से सेंसेक्स का यह सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 28 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि दो शेयर कमजोरी के साथ। इस दौरान टाइटन (Titan) में 3.15%, एसबीआई (SBI) में 3.15% और एलऐंडटी (L&T) में 2.16% की बढ़त देखी गयी। दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 0.46% की कमजोरी दर्ज की गयी।
सोमवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 123.95 अंकों या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 13,873.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 13,885.30 तक चला गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। सोमवार लगातार चौथा दिन ऐसा रहा, जब भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख