शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार के अहम सूचकांकों ने छुए नये शिखर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कोविड राहत पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में ऊपर की ओर 12,930.89 तक गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका नया शिखर है। आखिरकार यह 94.69 अंकों या 0.74% की बढ़ोतरी के साथ 12,899.42 पर बंद हुआ। यह बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 32.30 अंक या 0.87% चढ़ कर 3,735.36 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 3,740.51 तक चला गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
पिछले बंद स्तर 30,199.87 के मुकाबले सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) ऊपर की ओर 30,525.56 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार यह 204.10 अंकों या 0.68% की मजबूती के साथ 30,403.97 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!