शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन मजबूती के साथ बंद हुए भारतीय बाजार

मंगलवार के कारोबार में भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद होने में सफल रहे।

इससे पहले सोमवार को भी ये सूचकांक नये शिखरों पर बंद हुए थे। अपने पिछले बंद स्तर 47,353.75 के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार को हल्की तेजी के साथ 47,466.62 पर खुला। आज दिन भर सेंसेक्स में मजबूती बनी रही और यह ऊपर की ओर 47,714.55 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार के आखिर में यह 259.33 अंकों या 0.55% की मजबूती के साथ 47,613.08 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी सेंसेक्स का यह सर्वकालिक शिखर है। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के 16 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ। इस दौरान इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 5.41%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.06% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 1.95% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.77% की गिरावट देखी गयी।
आज एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 13,967.60 तक चला गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। कारोबार के आखिर में यह 59.40 अंकों या 0.43% की तेजी के साथ 13,932.60 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह निफ्टी का सर्वकालिक शिखर है। मंगलवार लगातार पाँचवाँ ऐसा कारोबारी सत्र रहा, जब भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!