शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिका में अधिक वित्तीय राहत मिलने की उम्मीदों के बीच गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 30,829.40 के मुकाबले गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) ऊपर की ओर 31,193.40 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार यह 211.73 अंकों या 0.69% की बढ़ोतरी के साथ 31,041.13 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह डॉव जोंस का सर्वकालिक शिखर है।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में ऊपर की ओर 13,090.91 तक गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका नया शिखर है। कल आखिरकार यह 326.69 अंकों या 2.56% की शानदार तेजी के साथ 13,067.48 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका रिकॉर्ड स्तर है। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल ऊपर की ओर 3,811.55 तक चला गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। कल के कारोबार में यह 55.65 अंक या 1.48% चढ़ कर 3,803.79 पर बंद हुआ। यह इसका रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!