शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक शानदार तेजी दिखाने के बाद बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार को ऊपर की ओर 48,854.34 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। कल दिन भर इसमें मजबूती बनी रही और यह आखिरकार 689.19 अंकों या 1.43% की तेजी के साथ 48,782.51 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका रिकॉर्ड स्तर है। कल सेंसेक्स के 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसके केवल छह शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 5.94% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 5.64% की मजबूती दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 14,137.35 के मुकाबले शुक्रवार को निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 14,367.30 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार निफ्टी 209.90 अंकों या 1.48% की मजबूती के साथ 14,347.25 पर बंद हुआ। यह इसका रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!