शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 49,000 के ऊपर हुआ बंद

एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज लगातार ग्यारहवें दिन नये शिखर को छूने में कामयाब रहा।

पिछले बंद स्तर 14,347.25 के मुकाबले आज सोमवार को निफ्टी ऊपर की ओर 14,498.20 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार निफ्टी 137.50 अंकों या 0.96% की तेजी के साथ 14,484.75 पर बंद हुआ। यह इसका रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है।
दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज ऊपर की ओर 49,303.79 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आज दिन भर सेंसेक्स की बढ़त कायम रही और यह आखिरकार 486.81 अंकों या 1.00% की मजबूती के साथ 49,269.32 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका रिकॉर्ड स्तर है। आज सेंसेक्स के 20 शेयर बढ़त, जबकि 10 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो एचसीएल टेक (HCL Tech) में 6.09% और इन्फोसिस (Infosys) में 4.90% की तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!