शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये शिखर छू कर फिसले अमेरिकी शेयर बाजार

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांक गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 31,060.47 के मुकाबले गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मामूली तेजी के साथ 31,085.67 पर खुला। कल यह ऊपर की ओर 31,223.78 तक गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आखिरकार डॉव जोंस 68.95 अंकों या 0.22% की कमजोरी के साथ 30,991.52 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में ऊपर की ओर 13,220.20 तक गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आखिरकार यह 16.31 अंकों या 0.12% की गिरावट के साथ 13,112.60 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के कारोबार में 14.30 अंक या 0.38% फिसल कर 3,795.54 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!